रचना चोरों की शामत

मेरे बारे में

मेरे बारे में
कल्पना रामानी

Saturday 13 June 2015

बोल उठा भू का तन प्यासा

चित्र से काव्य तक
बोल उठा भू का तन प्यासा
घन बरसो, जग-जीवन प्यासा

आस लगी इस मानसून पर
रह जाए न कृषक-मन प्यासा

कब से नभ को ताक रहा है
कर तरणी धर, बचपन प्यासा

किलकेंगे प्यारे गुल कितने
अगर न हो कोई गुलशन प्यासा

मंगल वर्षा हो यदि वन में
तरसे क्यों जीवांगन प्यासा

पिहू, कुहू औ मोर चकोरी
का अब तक है नर्तन प्यासा

तैरा करते धनिक साल भर
रह जाता तन-निर्धन प्यासा

जाता है हर मौसम में क्यों  
या अषाढ़ या सावन प्यासा

चाह कल्पना सुनो बादलों  
अब की रहे कोई जीव, न प्यासा 

-कल्पना रामानी 

3 comments:

BADE PAPA said...

बहुत सुन्दर

शिवनाथ कुमार said...

हमारे तरफ तो बारिश शुरू हो गयी :)
धरा का कोना कोना भीगे तो बढ़िया
बारिश की बूंदों के इन्तेजार में सुन्दर गजल !!
सादर !!

मन के - मनके said...

बरसो रे मेघा---पानी दे,गुरधानी दे--
वो भी सुन रहा है,आशा रखिये.

समर्थक

सम्मान पत्र

सम्मान पत्र